गोंडा, मई 18 -- रुपईडीह, संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण किए जाने की मांग छात्र नेता अंकित शुक्ला ने जिलाधिकारी से की। विकासखंड रुपईडीह के ग्राम पंचायत कौडिया के निवासी एवं छात्र नेता अंकित शुक्ला ने जिलाधिकारी को एक पत्र देकर कहा कि ब्लॉक मुख्यालय पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य को उच्चीकृत कर अन्य स्थान पर निर्माण कराने की कवायद विभाग द्वारा की जा रही है। यह स्वास्थ्य केंद्र गोंडा बहराइच मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहां मरीजों की संख्या अधिक रहती है। दूसरे स्थान पर सीएचसी का निर्माण हो जाने से लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- ब्लॉक मुख्यालय पर सीएचसी बनवाने की मांग जिससे लोगों को उसका लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र को ब्लॉक मुख्यालय पर...