प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- प्रतापगढ़। पट्टी कस्बे में 21 जुलाई को बैनामा कराने वालों को गोली मारने के आरोप के बाद दर्ज हुए एमडी तस्करी और गैंगस्टर में भी जमानत मिलने पर बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह बुधवार शाम रिहा हो गए। सब रजिस्टार कार्यालय में बैनामा लेने वाले के गवाह को गोली मारने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद वह लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। बाद में उन पर एमडी तस्करी का भी केस दर्ज किया गया और गैंगस्टर भी लगाया गया। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बुधवार शाम जेल से रहा हो गए। जन्मदिन के मौके पर सुशील सिंह की जेल से रिहाई पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...