देहरादून, मई 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड प्रदेश प्रधान संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक में चमोली ब्लॉक प्रमुख संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।इस दौरान दुर्गा देवी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। शनिवार को उत्तराखंड प्रदेश प्रधान संगठन कार्यालय में चमोली जनपद के ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का चमोली के विभिन्न विकास खंडों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में गैरसैण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी को ब्लॉक प्रमुख संगठन चमोली का जिलाध्यक्ष चुना गया। नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हीमादेवी को जिला उपाध्यक्ष, कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी को जिला महामंत्री, दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता बेडवाल को कोषाध्यक्ष, देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह को संगठन मंत्री, गणेश चंदोला को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मच...