फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन विकास कार्यों की रफ्तार नहीं थमेगी। सरकार ने ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक के रूप में कार्य सौंप दिया है। बताते चलें कि पंचायत चुनाव देरी से होने से जहां प्रधानों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो गया है तो अब ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है, लेकिन इनका कार्यकाल समाप्त होने से कहीं क्षेत्र में विकास कार्य एवं ब्लॉक के अन्य कार्य प्रभावित न हों। यह देखते हुए सरकार ने ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त कर दिया है। सोमवार से ब्लॉक प्रमुख प्रशासक के रूप में चार्ज संभालेंगे। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार अत्री ने कहा है कि ...