गाजीपुर, जुलाई 22 -- जमानियां (गाजीपुर)। दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हिरासत में लेने पर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने के लिए संगठित होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा को उनके आवास महेवा पहुंचकर नजर बंद कर लिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है। जिसे किसी भी सत्ता के अहंकार या दमन से दबाया नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- दिल्ली में आंदोलन को लेकर यूपी में अलर्ट! कांग्रेस नेता नजरबंद, सपाइयों में उबाल इतिहास गवाह है कि जब हक और न्याय की मा...