रुडकी, अप्रैल 8 -- लक्सर। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने सीएम धामी से मिलकर झबरेड़ा क्षेत्र के विकास से जुड़े दो प्रमुख मुद्दे उठाए। उन्होंने झबरेड़ा में आधुनिक रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना और भगतोवाली के संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण का आग्रह किया। सीएम ने दोनों प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया डॉ. दौलत ने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...