गंगापार, अगस्त 24 -- सावन मास के अंतिम सोमवार को बहरिया ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्र ने ब्लॉक परिसर में स्थिति प्राचीन शिव मंदिर में सवा लाख पार्थिव लिंग का 51 वेद पाठी ब्राह्मणों के मंत्र द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन में शिव उपासना न केवल धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि यह आत्मिक शुद्धि, जनसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश भी है। वहीं शिवभक्त भी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रावण मास श्रद्धा, सेवा और संस्कृति के मूल्यों को पुनः जागृत करने का सशक्त माध्यम है। रुद्राभिषेक से सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: महारुद्राभिषेक से शिवमय हुआ तहसील परिसर, सावन के अंतिम सोमवार पर गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष आध्यात्मिक और सेवा ...