प्रमुख संवाददाता, जुलाई 19 -- यूपी में ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल आज यानी 19 अप्रैल को खत्म हो रहा है। ऐसे में सभी ब्लॉक प्रमुखों की नजरें पंचायती राज विभाग पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के कारण निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को ब्लॉक का प्रशासक बनाया जाएगा। पंचायती राज विभाग ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाने का आदेश कभी भी जारी कर सकता है। शासन स्तर पर इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यूपी में कुल 826 ब्लॉक हैं और इन सभी के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुखों की पहली बैठक 20 जुलाई 2021 को हुई थी। ऐसे में रविवार को पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। पंचायती राज विभाग इससे पहले 26 मई को ग्राम पंचायत प्रधानों और 11 जुलाई...