बिजनौर, दिसम्बर 10 -- कोतवाली देहात में बुधवार सुबह को भाकियू अराजनैतिक ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने यहां निराश्रित पशुओं को ब्लॉक परिसर में ही बांध दिया। दोपहर में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसानों से ज्ञापन लिया। बुधवार सुबह को भारतीय किसान यूनियन और अराजनैतिक की मासिक बैठक ब्लाक परिसर में संचालित थी। बैठक के दौरान ब्लॉक, तहसील और थाने से संबंधित कईं समस्याओं को उठाया गया। इसके बाद किसान नेताओं ने ब्लॉक परिसर कार्यालय में तमाम निराश्रित पशुओं को लाकर बांध दिया और धरना प्रदर्शन करने लगे। किसान नेताओं ने कहा कि ब्लॉक से संबंधित किसानों की तमाम समस्याओं का निपटारा नहीं हो पा रहा है। गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। इसके अलावा तहसील में किसानों के अंश को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.