सीतापुर, मार्च 17 -- सांडा, संवाददाता। सकरन ब्लाक परिसर में सचिव के आवास पर बैठे ग्राम प्रधान पर रंजिश के चलते तीन दबंगों ने बिजली के केबिल से ताबड़तोड़ हमलाकर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक आरोपी प्रधान को पीटकर भाग निकले। हालांकि भागते आरोपियों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया और बिसवां कोतवाली पहुंचाया। सीओ का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। सकरन ब्लाक क्षेत्र के रेवान गांव के प्रधान अवधराम के मुताबिक वह ब्लाक परिसर स्थित ग्राम पंचायत सचिव के आवास पर बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच ओरीपुरवा निवासी बबलू यादव ने अपने भाई अनूप यादव व राहुल यादव के साथ बिजली के केबिल से उनपर रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया और जब तक वह कुछ समझ पाए तब आरोपी भाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.