मिर्जापुर, मई 13 -- कछवा। मझवा ब्लॉक परिसर में मंगलवार को दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से खंड विकास अधिकारी मझवा विमल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में दिव्यांगजन सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य केंद्र दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरणों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सुलभ बनाना रहा। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई और व्हीलचेयर के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन जमा कराया गया। विभागीय अधिकारियों ने दिव्यांगों को सरकार से चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं, दिव्यांग पेंशन और रेलवे पास की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- शिविर में 39 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण इस अवसर पर सहायक ...