ब्लॉक परिसर में आग से हड़कंप, दस्तावेज जलने की आशंका
शाहजहांपुर, मई 29 -- कलान। कलान ब्लॉक परिसर में गुरुवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। भीषण गर्मी के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। जानकारी के अनुसार बीडीओ कार्यालय के पीछे बने आवासों में ग्राम विकास अधिकारी कार्य करते हैं, जहां सरकारी दस्तावेज भी रखे जाते हैं। आग लगने से कुछ दस्तावेज जलने की आशंका जताई जा रही है। कर्मचारियों ने परिसर में नशेड़ियों की गतिविधियों पर भी सवाल उठाए हैं। यह भी पढ़ें- पोशाक दुकान में लगी आग, बुझाने में लगी दमकल की चार गाड़ी बीडीओ रवि कुमार सिंह ने कहा कि वह जानकारी ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- बांस की कोठियों में लगी आग, लाखों का नुकसान यह भी पढ़ें- जोहड़ के पास राहगीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.