ब्लॉक परिसर के बदहाल हैंडपंप की शुरू हुई मरम्मत, कराई गई साफ-सफाई
औरैया, जून 25 -- विकास खंड एरवा कटरा परिसर में खराब पड़े हैंडपंप और उसके आसपास फैली गंदगी को लेकर प्रकाशित समाचार का असर देखने को मिला। अपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद ब्लॉक प्रशासन हरकत में आया और हैंडपंप के आसपास साफ-सफाई कराने के साथ उसकी मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया। गौरतलब है कि ब्लॉक परिसर में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब होने के कारण अनुपयोगी पड़ा था। उसके आसपास कूड़ा-करकट और गंदगी जमा होने से परिसर की स्थिति बदहाल बनी हुई थी। इस संबंध में प्रकाशित समाचार में सवाल उठाया गया था कि जिस विकास खंड कार्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की निगरानी होती है, वहीं परिसर का हैंडपंप उपेक्षा का शिकार क्यों है। समाचार प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.