आजमगढ़, अगस्त 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने शनिवार को तहबरपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किये। उन्होंने ब्लाक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान सीएचसी की जमीनी हकीकत को भी परखा।सीएमओ ने अस्पताल की इमरजेंसी, लेबर रूम, न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं, दवाओं, उपकरणों और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से लेबर रूम, एनबीएसयू में प्रसूताओं और नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल, इमरजेंसी सेवाओं को हर समय प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Orai News: पीएचसी चुर्खी में चिकित्सक के अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जता दिया ...