बस्ती, जनवरी 3 -- कप्तानगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उनके लिए जरूरी सभी जांचे अब सीएचसी परिसर में ही की जा सकेंगी। इसके लिए 48 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी कप्तानगांज डॉ. अनूप कुमार ने फीता काट कर किया। सीएचसी परिसर में बने इस नए भवन में मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस यूनिट के शुरू होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष लाभ होगा। अब उन्हें केवल जांच के लिए निजी पैथालॉजी और जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। इसके लिए 48 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन पूरी तरह तैयार हो चुका था और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.