कन्नौज, जून 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय का जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों और अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई अभिलेखों में कमियां और अपूर्ण जानकारियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फटकार लगाई तथा अभिलेखों को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीडीओ नरेंद्रदेव द्विवेदी ने कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, योजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। कई रजिस्टरों और दस्तावेजों में आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। इसके बाद डीडीओ ने राष्ट्रीय ग...