ब्लॉक दफ्तर में फाल्स सीलिंग गिरने से एडीओ चोटिल
लखनऊ, जून 18 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज ब्लॉक परिसर के आजीविका मिशन दफ्तर में छत का प्लास्टर व फाल्स सीलिंग गिरने से एडीओ आरडी सहित दो ब्लॉक मिशन मैनजर मामूली रूप से जख्मी हो गई हैं। गनीमत रही उस समय कक्ष में अन्य कर्मचारी व समूह से जुड़े लाभार्थी मौजूद नहीं थे।मोहनलालगंज के ब्लॉक में आजीविका मिशन दफ्तर की छत जर्जर है। लोगों के मुताबिक उसके नीचे फाल्स सीलिंग लगवा दी गई। गुरुवार को अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर फाल्स सीलिंग पर गिरा जिससे प्लास्ट व ईंट के साथ फाल्स सीलिंग नीचे गिर पड़ी। उस समय कक्ष में एडीओ-आरडी (सहायक विकास अधिकारी, ग्राम्य विकास) भूपेन्द्र रस्तोगी, ब्लॉक मिशन मैनेजर सपना व सुषमा मौजूद थीं। एडीओ के कंधे व सिर पर चोट आने के साथ सपना के पैरों में मामूली चोट लगी। लोगों ने बताया कि इस कक्ष में हमेशा समूह से जुड़ी महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.