बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आनंद पथ ब्लॉक चौक पर गुरुवार को अतिपिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा और फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगलाल चौधरी की जयंती धूमधाम से मनायी। उनके चित्र पर मल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिहार के भूतपूर्व प्रथम स्वास्थ्य मंत्री बाबू जगलाल चौधरी का जन्म पांच फरवरी 1895 को बिहार के सारण जिले के गड़खा प्रखंड के मीटेपुर गांव में हुआ था। वे स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही एक राजनीतिज्ञ व समाज सुधारक थे। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, दलितों की मुक्ति, शिक्षा और भूमि सुधारों के लिए आवाज बुलंद की। मौके पर मोर्चा के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद, सचिव मो. सादिक अजहर, जिला कमेटी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, अजीत कु...