किशनगंज, दिसम्बर 15 -- किशनगंज । संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक के समीप रविवार को पुलिस ने मवेशी लोड दो पिकअप वाहन को जब्त किया है। दोनों पिकअप पर 16 गाय लोड था। एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई। टीम में सदर थाना के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार शामिल थे। पुलिस ने दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति शफीक अंसारी और नादिर साह अररिया जिले का रहने वाला है। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस को किशनगंज के रास्ते अवैध रूप से मवेशी ले जाए जाने की सूचना मिली थी।सूचना के बाद ब्लॉक चौक और बहादुरगंज मोड के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहन वहां से गुजर रही थी।जिसके चालक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों वाहन का चाल...