बागेश्वर, अप्रैल 8 -- कांडा, पंकज डसीला। कांडा विकासखंड की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। गोविंद भंडारी, अशोक कुमार भंडारी तथा गिरीश सिंह बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विकास खंड नहीं होने का दंश कांडा कमस्यार के लोगों सात दशक से झेल रहे हैं, जबकि 1952 में कांडा ब्लॉक की मांग चल रही है। उन्हें हमेशा आश्वसानों की घुट्टी पिलाई जा रही है। इस मौके पर हरीश कांडपाल, गोपा धपोला, सरोज आर्या, पूर्जा आर्या, साक्षी साह, भूपाल राम, हरिदेव शास्त्री आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...