बोकारो, जुलाई 14 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बारिश में गिरे ओरदाना में कई कच्चे मकान, लिया जायजा शीर्षक से हिन्दुस्तान अखबार में 13 जुलाई को प्रकाशित समाचार के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो के निर्देश पर ब्लॉक को ऑर्डिनेटर विजय कुमार बारिश से गिरे आवास का निरीक्षण करने ओरदाना पंचायत के भदवा जारा गांव पहुंचे। उन्होंने बारिश से गिरे मिट्टी के मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अभी आवास का सर्वे कार्य चल रहा है। सर्वे समाप्त होने के बाद क्रमांक के आधार पर आवास का आवंटन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुखिया इंद्रा देवी साथ में रही। बता दे कि लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड के ओरदाना पंचायत के गांवो में तीन लोगों का कच्चा मकान धरासाई हो गया जिसके कारण लोगों के समक्ष सिर छुपाने की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। कुछ लोग दूसरे की घर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.