शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। भावलखेड़ा परियोजना में तैनात ब्लॉक कॉर्डिनेटर नेहा द्विवेदी पर तमाम आरोप लगाते हुए भावलखेड़ा के सीडीपीओ आशुतोष तिवारी ने डीपीओ को पत्र भेजकर सेवा समाप्ति करने को पत्र लिखा है। लिखे गए पत्र में बताया गया कि कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और धन उगाही के आरोप लगाए गए हैं। सीडीपीओ के अनुसार पीएम मातृ वंदना योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से 500 रुपये तथा सहायिकाओं से बैंक खाते जोड़ने के नाम पर 200 रुपये मांगने की शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि रुपये न देने पर संबंधित कार्यों में सहयोग नहीं किया जाता। पत्र में अन्य आरोपों का भी उल्लेख करते हुए ब्लॉक कॉर्डिनेटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : आंगनबाड़ी सेविका को शो-कॉज, कार्य में लापरवाही का आरोप सीडीपीओ आशुतोष तिवारी ने...