बागेश्वर, अप्रैल 6 -- ब्लॉक की मांग को लेकर कालिका मंदिर में महातपस्या के तहत 15वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। राज्य आंदोलनकारी गंगा सिंह पांगती और जमुनादत्त चंदोला सोमवार को अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी है वह आगे भी जारी रहेगा। अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक बलवीर सिंह भंडारी ने की। इस मौके पर दरपान सिंह धपोला, पंकज कुमार, विनोद कुमार, गणेश कुमार, अर्जुन माजिला, मनीष पंत, भैरवदत्त चंदोला, अनिल चंदोला, गंगा लाल वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, प्रकाश नगरकोटी, निर्मल साह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...