कानपुर, अप्रैल 18 -- मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खालागांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ विधान जयसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने विकास खंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया व पत्रावलियों के सही तरीके से रखरखाव के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड और जल मिशन के तहत उखड़ी पड़ी सड़कों के मरम्मत जैसी समस्याओं से अवगत कराया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े। यह भी पढ़ें- चौपाल में गंदगी की समस्या का उठा मुद्दा वहीं ग्राम चौपाल के दौरान कोटेदार की गैर मौजूदगी पर स्पष्टीकरण जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.