गंगापार, मार्च 13 -- मांडा ब्लॉक में नियुक्त एडीओ आईएसबी और वरिष्ठ लिपिक के मध्य वेतन बिल पास कराने को लेकर एक दूसरे पर लूटखसोट का आरोप लगाते हुए काफी देर तक कहासुनी हुई। इस दौरान ब्लॉक में मौजूद अन्य कर्मचारियों और तमाम ग्राम प्रधानों ने बीच बचाव कर किसी तरह दोनों कर्मचारियों को शांत कराया। मांडा ब्लॉक में नियुक्त एडीओ आईएसबी सुरेश चंद्र और वरिष्ठ लिपिक मया शंकर पांडेय के मध्य ब्लॉक कार्यालय में कहासुनी होने लगी। एडीओ आईएसबी सुरेश चंद्र ने कहा कि ब्लॉक के हर पटल पर धन उगाही होती है, बिना धन के किसी भी पटल पर कोई काम नहीं होता, जिसके जवाब में वरिष्ठ लिपिक मया शंकर पांडेय ने कहा कि धन उगाही की शिकायत पर ही तुम्हारा जनवरी से वेतन अधिकारियों ने रोका है। हंगामा और पूरे ब्लॉक की छीछालेदर होते देख ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों और मौजूद ग्राम प्रधान...