बरेली, जून 24 -- उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल अंतर्गत मुकेरियां स्टेशन पर होगा काम 23 जून से एक जुलाई तक प्रस्तावित है ब्लॉक यह भी पढ़ें- विकास कार्य के लिए जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्दकाम के कारण ट्रेनों में बदलाव बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के अंतर्गत आने वाले मुकेरियां स्टेशन पर विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि जम्मू मंडल के मुकेरियां स्टेशन पर नंगलडैम-तलवाड़ा नई ब्रॉड गेज रेललाइन को जोड़ने और ओवर साइडिंग को टेकओवर करने के लिए 23 जून से एक जुलाई तक ब्लॉक लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद एक जुलाई को कमीशनिंग की जाएगी।यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा ​यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए जा रहे इस क...