मथुरा, अप्रैल 13 -- भूतेश्वर पर ओएचई के काम चलने के कारण डाउन रूट की तीन ट्रेनें करीब डेढ़ घंटे तक जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। अप रूट की ट्रेनों का संचालन यथावत होता रहा। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट डाउन रूट पर सोमवार को ओएचई की मरम्मत का काम करने के लिए दोपहर 12 से 1:30 बजे तक के लिए ब्लॉक लिया गया था। इसकी वजह से डाउन रूट पर दिल्ली और अलवर की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस व अलवर पेसेंजर ट्रेनों को खड़ा करा दिया गया। ओएचई का काम पूरा हो जाने के बाद ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भूतेश्वर स्टेशन के निकट डाउन रूट की ओएचई की मरम्मत का कार्य किए जाने के लिए डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया गया था। मरम्मत कार्य पूरा हो जाने के बाद ब्लॉक हटा लिया गया और ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना क...