वाराणसी, जून 28 -- पिंडरा, संवाद। ब्लॉक के कई गांवों में पेयजल और सड़क संबंधी समस्या के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को मुखर रहे।

समस्याओं के समाधान की मांग ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ देवेंद्र सिंह को सौंपा। मांग की की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। चेताया कि समस्याएं दूर न होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू राम' के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार की पेयजल योजना कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई है।

पानी टंकियां और पेयजल कनेक्शन कई गांवों में दो साल पहले बनीं पानी टंकियां आज तक चालू नहीं की गईं। कई घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं पहुंचने से गांववालों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। भ...