कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- कौशाम्बी ब्लॉक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार राय ने क्षेत्र के दो किसानों को साल ओढ़ाते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने किसान श्रवण कुमार सिंह निवासी फैजुल्ला पुर तथा मान सिंह बरगदी कनैली को साल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में किसानों के उत्थान के लिए बड़े काम किए। कृषि बीज भंडार कनैली प्रभारी चंद्रमणि पाल ने किसानों को बताया कि क्राप कटिंग सर्वे के मुताबिक उक्त किसानों ने प्रति हेक्टेयर 50 कुंतल 60 किलो गेहूं और धान उपजाया था। कार्यकम में भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.