ब्लॉक कर्मियों ने कार्यशाला में 'नीति तारा' की ली जानकारी
बस्ती, जुलाई 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में 'नीति तारा' संबंधी क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ। विकास भवन सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ आकांक्षी ब्लॉक हर्रैया और कुदरहा के सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 'नीति तारा' नीति आयोग की ओर से विकसित एक एकीकृत डिजिटल गवर्नेंस और डेटा-आधारित समीक्षा प्लेटफॉर्म है। डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने 'नीति तारा' टूलकिट के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। कार्यशाला में मुख्यमंत्री फेलो हर्रैया अमित कुमार एवं मुख्यमंत्री फेलो कुदरहा आनंद कुमार सोनी ने जानकारी दी। कार्यशाला में डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने, विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.