गंगापार, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र के रेवारी छाता निवासी रोहित सिंह ने एक जिला पंचायत सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहित सिंह का कहना है कि आरोपी ने उन्हें जबरन अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठा लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान उनकी पार्टी जनसत्ता दल और सत्ता पक्ष के नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहे गए। रोहित सिंह ने इस संबंध में मऊआइमा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मऊआइमा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी के मुताबिक आरोपों की जांच कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, पीड़ित युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर न्याय की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...