सहारनपुर, मार्च 21 -- रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, ब्लॉक महासचिव श्रीपाल रोहिला चुने गए। बैठक में विद्यालय संचालकों ने चुने गए पदाधिकारियों का स्वागत किया। ज्योतिबा फुले जूनियर हाईस्कूल में ब्लॉक रामपुर मनिहारान के मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, नगर अध्यक्ष मेघराज सिंह, नगर महासचिव जसवीर सैनी, श्रीपाल रोहिला को ब्लॉक महासचिव चुना गया। चुनाव प्रभारी योगेश गुप्ता ने पदाधिकारियों की घोषणा की। अध्यक्षता संरक्षक यामीन इदरिशी ने की। मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह, विकास जैन, किशोर सैनी, महक सिंह, बलकार सिंह, रविन्द्र कुमार, शालिनी शर्मा, सीता भारद्वाज, सुनीता सैनी, भूपेन्द्र सिंह, अंकित कुमार, जर्मन चौहान, श्री...