बदायूं, फरवरी 27 -- सालारपुर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की ब्लॉक शाखा कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शिव कुमार ने पूरी करायी। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष तस्कीम हसन, महिला उपाध्यक्ष कमर जहां, महामंत्री नीरज, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी पूनम यादव, सचिव मोहम्मद सलीम, उप सचिव शबाना खातून को चुना गया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुखपति अनेक पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रजापति, प्रदेश मंडल प्रभारी बाबू जी, जिला प्रभारी मुजम्मिल अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री आर्येंद्र यादव सहित विकासखंड के सभी पंचायत सहायक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.