कौशाम्बी, जून 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सकुशल सम्पन्न होने को लेकर जिले के आठो ब्लॉक मुख्यालय में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। मंगलवार को इसका समापन हुआ। समापन कार्यक्रम का सभी ब्लॉकों में पहुंचे अलग-अलग जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इसके दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार जनोपयोगी योजनाओं के बावत विस्तारण से बताया गया। इतना ही नहीं मेले में आखिरी दिन आयोजित कैम्प में क्षेत्र के भर से पहुंचे लोगों ने अपना स्वास्थ्य चेकअप व इलाज कराया। यह भी पढ़ें- जन कल्याण मेले में उमड़ी भीड़, योजनाओं की दी गई जानकारीतीन दिवसीय मेला का हुआ समापन गुरौली। मंगलवार को कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय मेला का समापन किया गया। इस अवसर पर मेला परिसर में स्वास्थ्य शिविर जन जागरूकता शिविर का लगाया गया। इ...