ब्लॉकों पर कल से लगेंगे सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती शिविर
बहराइच, मई 24 -- बहराइच,संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय व सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 26 मई से ब्लाक मुख्यालयों पर भर्ती शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर पदों के लिए चयन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मिहींपुरवा व नवाबगंज में 27-28 मई, हुजूरपुर व बलहा में 29-30 मई, महसी व चित्तौरा में 2-3 जून, तेजवापुर व पयागपुर में 4-5 जून, कैसरगंज व विशेश्वरगंज में 6-8 जून, जरवल व फखरपुर में 9-10 जून, रिसिया व शिवपुर में 11-12 जून 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से कैंप लगेगा।सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पद हेतु 19 से 40 वर्ष आयु के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, न्यूनतम 168 सेमी लम्बाई वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.