लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- सीडीओ अभिषेक कुमार ने बेहजम ब्लाक कार्यालय व सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं, अधूरे अभिलेख देख सीडीओ भड़क गए। सीडीओ ने जिम्मेदार कर्मचारियों, अधिकारियों को फटकार लगाई। कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार की हिदायत दी। सीडीओ ने कहा कि सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। इससे कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। सीडीओ ने सबसे पहले ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मचारी उपस्थित मिले। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार अन्य विकास खंडों में होने की सूचना दी गई। जिसकी जांच जिओटैग फोटो से की गई। मनरेगा व आवास योजनाओं से संबंधित अभिलेख अधूरे मिले, जॉब कार्ड की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं एनआरएलएम कार्यालय के निरीक्षण में छत जर्जर मिली। इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। समूह गठन की प्रगति धीमी मिलने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.