बलरामपुर, फरवरी 23 -- बलरामपुर संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) पर सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर आवश्यकतानुसार सड़क संकेतक, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर, स्पीड ब्रेकर और स्पष्ट रोड मार्किंग शीघ्र कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। डीएम ने हेलमेट व सीट बेल्ट जांच अभियान, ओवरलोडिंग और तेज गति के विरु...