शामली, जून 19 -- शामली। गुरुवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मानकों के अनुरूप सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के दौरान डीएम ने शामली-अंबाला और दिल्ली-देहरादून मार्ग पर मिट्टी ढुलाई के कारण क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने एनएचएआई को ऐसे सभी क्षतिग्रस्त मार...