एटा, दिसम्बर 14 -- एटा। ब्लैक स्पॉट पर हादसे नहीं रुक रहे है। हाइवे स्थित गांव पुठिया के पास बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। देवर घायल हो गया। मृतक महिला देवर के साथ बाइक पर बैठकर बीएड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने कॉलेज जा रही थी। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना मारहरा के गांव नगला भूड निवासी सुनीता (26) पत्नी हरेन्द्र कुमार बीएड कर रही थी और जीटी रोड स्थित एक कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने के लिए देवर हरकेश साथ रविवार सुबह आ रही थी। दोपहर करीब बारह बजे थाना पिलुआ के गांव पुठिया के पास पहुंचे। वही पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइकसवार देवर-भाभी घायल हो गए। एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सक ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.