ब्लैक स्पॉट पर बढ़ाएं सुरक्षा, अनफिट स्कूली वाहनों पर करें कार्रवाई
कुशीनगर, मई 27 -- कुशीनगर। एडीएम वैभव मिश्रा की जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिले के सभी ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा बढ़ाने और अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। फाजिलनगर ओवरब्रिज एवं फ्लाईओवर पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एडीएम वैभव मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को तत्काल आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीडब्ल्यूडी, आरटीओ, पुलिस विभाग एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम गठित कर क्षेत्र का ऑडिट कराने तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। यह भी पढ़ें- सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच कराने के डीएम ने दिए निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.