ब्लैक स्पॉट चिह्नित हुए मगर दुर्घटना रोकने के उपाय नहीं किए
अंबेडकर नगर, जून 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। हादसों पर अंकुश पाने के लिए जिले में 18 स्थानों को ब्लैक स्पॉट तो बना दिया गया, लेकिन इसे जमीनी हकीकत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि आए दिन ऐसे स्थानों पर हादसे होने के चलते अब तक 71 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इतना ही नहीं ब्लैक स्पॉट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जो अभियान चलता है, उससे सड़क हादसों में कुछ कमीं तो आयी है। फिर भी ऐसे स्थानों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की जरूरत है। सड़क हादसों को रोकने के लिए जिले में अलग अलग क्षेत्रों में 18 ब्लैक स्पॉट तो चिन्हित किए गए हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में लोगों के बीच इसका महत्त्व न के बराबर है। दरअसल एक ही क्षेत्र में जब तीन हादसे हो जाते है तो उस स्थान को ब्लैक स्पॉट के तौर पर घोषित कर दिया जाता है। ऐसे क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.