रामपुर, मई 9 -- शुक्रवार को जनपद के नोडल अधिकारी एवं यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन सिंह ने विकासभवन सभागार में सीएम डैशबोर्डपर प्रदर्शित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उनका फोकस हाईवे पर अवैध कट रोकने एवं ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन पर रहा। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉटों को दुरुस्त कर सड़क दुर्घटनाएं रोकी जाएं। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि विकास खण्ड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर श्रमिकों का पंजीयन कराया जाए। साथ ही फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों का भी पंजीयन सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.