बाराबंकी, मार्च 10 -- बाराबंकी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में लोकसभागार में हुई। डीएम ने ब्लैक स्पॉटों की तकनीकी खामियों को दूर कराने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के हर संभव प्रयास करें। जिस विभाग की लापरवाही सामने आएगी, वही जिम्मेदार होगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये अधिकारी प्रभावी कदम उठाएं। पूर्व में हुई दुघर्टनाओं की समीक्षा करके उनकी पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के लिये प्रयास करें। दुर्घटना बाहुल्य इलाकों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हाकिंत करते हुए उन स्थानों पर संकेतक लगाकर दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय किए जाए। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा दिये जाने वाले निर्देशों को अमल में लाया जाए। जिले के दुर्घटना बाहुल्य स्थानों असेनी मोड़, दारापुर मोड़, सफेद...