हरदोई, जुलाई 5 -- हरदोई, संवाददाता। जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग, कटरा-बिल्हौर हाईवे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्देश्य तेज और सुरक्षित यात्रा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। कहीं भारी वाहन दाईं लेन पर कब्जा जमाए चलते हैं तो कहीं रॉन्ग साइड दौड़ते माइनिंग ट्रक और हाईवे पर विपरीत दिशा में खड़े वाहन मौत को दावत दे रहे हैं। कई स्थानों पर अवैध कट, ब्लाइंड स्पॉट, टूटे संकेतक, गड्ढे और पेड़ों से ढकी चेतावनी पट्टिकाएं दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। सवाल यह है कि हादसों के लिए केवल चालक जिम्मेदार हैं या सड़क की इंजीनियरिंग और रखरखाव की खामियां हैं। शहर के लखनऊ रोड पर मन्ना पुरवा में गोदामों के आने-जाने वाले ट्रक सड़क पर कब्जा जमाएं रहते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: कहीं लेन अनुशासन हीनता तो कहीं सड़क का डिजाइन हादसे का बनता है सबबडग्गामार ...