गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। साल दर साल बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाले हताहतों की बढ़ती संख्या में कमी लाने के लिए पुलिस विभाग ने चिन्हित ब्लैक स्पाटों पर संकेतक व अन्य सुरक्षात्मक उपाय करने की तैयारी की है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में चिन्हित 13 ब्लैक स्पाट में से 5 पर रोड साइन, मोड़ संकेतक, कैट्स आई व रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए जा चुके हैं। शेष 8 ब्लैक स्पाट पर भी काम किया जा रहा है। बीते छह माह में हुई दुर्घटनाएं बीते छह माह में ही जिले में 227 सड़क हादसे हो चुके हैं। जुलाई 2025 में हुई 44 दुर्घटनाओं में 27 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 28 घायल हुए थे। अगस्त में 38 दुर्घटनाओं में 16 की मौत व 26 लोग घायल हुए थे। सितम्बर में 28 दुर्घटनाओं में 18 लोगों की मौत व 21 लोग घायल हुए। अक्तूबर में भी 28 दुर्घटनाएं हुई। जिसमें 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.