मुंबई, मार्च 13 -- महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के भतीजे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP SP) के विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हादसे में शामिल विमान के ब्लैक बॉक्स डेटा से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है। पवार ने दावा किया कि VSR वेंचर्स के मालिक वी के सिंह कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त विमान के "ब्लैक बॉक्स" डेटा से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि विमान (एक Learjet 45) के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) डेटा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ फोरेंसिक ऑडिट के दौरान पकड़ में आ जाएगी। रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "ऐसी खबरें हैं कि VSR कंपनी के मालिक वी के सिंह, जो डेटा में छेड़छाड़ क...