जौनपुर, जनवरी 20 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दाउदपुर बरुआन गांव में चल रही रघुनंदन रुल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को ब्लैक पैंथर ने बाबा परमहंस बलुआ की टीम को 22 रनों से पराजित कर खिताब जीता। निर्धारित दस ओवर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने गोलू के शानदार 38 रनों की बदौलत 106 रन बनायी। जबाब में खेलने उतरी बाबा परमहंस बलुआ की टीम अंतिम ओवर में 84 रन पर आल आउट हो गई। ब्लैक पैंथर की तरफ से सतीश ने दो विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में टीमों का प्रवेश नि:शुल्क था। विजेता टीम को आयोजक देवनाथ शुक्ल द्वारा 11 हजार नगर व ट्राफी तथा उपविजेता को 51 सौ रुपये और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। अंपायर श्रवण शुक्ल और सचिन शुक्ल तथा कमेंटेटर राकेश वर्मा व आलोक तिवारी थे‌। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश दूबे, उमा...