अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 23 जनवरी को शहर में मनाए जाने वाले ब्लैक आउट डे पर सायरन गूंजेगा। नागरिकों की आपदा-तैयारी और सुरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ करने के लिए नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में शाम छह बजे से ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश दिवस एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर यह अभ्यास जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जाएगा। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी, निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति बंद (ब्लैक आउट), नागरिकों द्वारा सुरक्षित स्थलों , शेल्टर में शरण लेना, आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार, ध्वस्त, क्षतिग्रस्त भवनों से सुरक्षित रेस्क्यू और भीड़ एवं यातायात नियंत्रण ...