हाजीपुर, मई 14 -- हाजीपुर। निज संवाददाता हवाई हमले से बचाव के लिए गुरुवार की शाम पटना में आयोजित मॉकड्रिल का असर हाजीपुर तक रहा। गुरुवार की शाम 6:58 बजे शायरन के बजते ही राजधानी पटना से हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई। अंधेरे के बीच चहुंओर सन्नाटा छा गया। जो गाड़ियां जहां पर थीं वह वहीं पर लाइट बंद कर खड़ी हो गईं। महात्मा गांधी सेतु के उत्तरी छोर से लेकर पूरे गांधी सेतु पर इस दौरान 15 मिनट तक अंधेरा छाया रहा। 7.15 बजे तक पूर्ण रूप से ब्लैक आउट जैसा दृश्य रहा। इसका असर यह रहा कि हाजीपुर के पासवान चौक और रामाशीष चौक तक वाहनों की कतार लग गई। करीब 20 मिनट तक हाजीपुर-राजधानी पटना मार्ग पर गाड़ियों की रफ्तार थमी रही। सभी वाहनों की लाइट बंद रहने से रामाशीष चौक से लेकर महात्मा गांधी सेतु तक,वाहनों की कतार लग ...