प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजापुर के एक अधिवक्ता का एआई से अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक मीडिया इंफ्लुएंसर को कैंट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोप है इंफ्लुएंसर ने महिला के साथ अर्द्धनग्न फोटो व वीडियो बनाकर वायरल की तथा दस लाख रुपये मांगे। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- एआई से अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर अधिवक्ता से मांगी दस लाख रंगदारीपीड़ित की शिकायत पीड़ित अधिवक्ता ने आठ मई को दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया था कि वह पूर्व में एक महिला के तलाक का मामला देख रहे थे। आरोप है कि महिला का पति मोहम्मद आलम और देवर नूर आलम ने मुकदमे की पैरवी नहीं करने तथा दस लाख रुपये नहीं देने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने व रेप का फर्जी मुकदमा दर्...